Hanuman Chalisa

मृत मानकर जिस बेटे का कर रहे थे श्राद्ध, वह मेरठ जेल में जीवित निकला!

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (11:56 IST)
Meerut jail: मेरठ जेल (Meerut jail) में बंद एक कैदी कि कहानी बिलकुल रूपहले पर्दे की पटकथा से मिलती-जुलती है, लेकिन है हकीकत। 25 वर्ष पूर्व झारखंड मांडर (Jharkhand Mandar) का एक युवक आंखों में सुनहरे सपने लेकर घर से फौजी बनने निकला। उसका देश की रक्षा पूरा करने का सपना तो पूरा नहीं हुआ, उल्टे वह जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। वहीं जेल में बंद युवक का परिवार उसे मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर चुका था। अब युवक के जीवित होने की सूचना परिवार बेहद गद्गद् है और जल्दी ही जेल में उससे मिलने आएंगे परिजन। 
 
झारखंड के मंडार क्षेत्र का रहने वाला जीतू किस्पोट्टा फौज में भर्ती होने की चाह रखता था। 1996 में जीतू ने फौज की भर्ती परीक्षा दी और वह सूरत पहुंच गया। लेकिन मेडिकल ग्राउंड पर लंबाई कम होने के चलते उसे अनफिट कर दिया गया। परेशान जीतू मांडर के सरगांव वापस न लौटा और काम की तलाश में इधर-उधर घूमते हुए दिल्ली पहुंच गया।
 
देश की राजधानी में 11 साल एक फैक्टरी में मजदूरी करके गुजारे। लेकिन बदकिस्मती का मारा जीतू उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में आ गया। मेरठ में उसने एक गांव के अंदर बागों की पहरेदारी की नौकरी कर ली। बस यहीं से उसके दु:खों की शुरुआत हो गई। एक दिन बागों की रखवाली के दौरान वह गहरी नींद में सो गया, तभी किसी ने बाग में हत्या कर दी। अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया और हत्या का आरोप जीतू के सिर पर आ गया।
 
जीतू मेरठ जेल में हत्या की सजा काट रहा है। लंबे अरसे तक जीतू का कोई समाचार परिवार को नहीं मिला तो उन्होंने उसे मृत मानते अंतिम संस्कार कर दिया। हर वर्ष परिवार उसका श्राद्ध करने लगा। जो परिवार उसे मृत मान रहा था, वह अब जिंदा निकला। जीतू के जिंदा होने का समाचार पाकर परिवार बहुत प्रसन्न है। उन्होंने जेल प्रशासन से आग्रह किया है कि जीतू से मिलवा दिया जाए और वे जल्दी ही जीतू से मिलने मेरठ जेल आ रहे हैं।
 
झारखंड की राजधानी रांची स्थित मांडर पुलिस से मेरठ जेल के जेलर ने बात करके सूचना दी कि यहां के सरगांव का रहने वाला जीतू कास्पोट्टा जेल में बंद है। मांडर पुलिस ने जीतू के परिजनों से संपर्क साधा और बताया कि जीतू मेरठ जेल में हत्या के मामले में बंद है तो वे हतप्रभ रह गए और उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े, क्योंकि वे जिस बेटे को मृत मानकर उसका श्राद्ध कर रहे थे, वह 25 साल बाद जीवित निकला।
 
मांडर थाना प्रभारी ने जीतू की पहचान के लिए परिवार को उसकी तस्वीर भी दिखाई जिसकी तस्दीक जीतू के रूप में हुई है। जीतू से मिलने उसके पिता एतवा उरांव, भाई बिगला उरांव, भतीजा दशरथ और अन्य लोग जल्दी ही मेरठ जेल आने वाले हैं। ये सभी 25 साल बाद जीतू को देखेंगे, वहीं जीतू भी अपने परिवार से मिलने को आतुर दिखाई दे रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख