Hanuman Chalisa

युवक कर रहा था आत्मदाह, देवदूत बन पहुंची डॉयल 112 ने बचाई जान

अवनीश कुमार
शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (16:46 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के थाना देवराहट एक गांव में 2 भाइयों के बीच विवाद हो गया। घर में हो रहे विवाद की जानकारी एक भाई ने डॉयल 112 को दे दी जिससे नाराज होकर दूसरे भाई ने खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचकर डॉयल 112 की सूझबूझ के चलते आत्मदाह करने का प्रयास कर रहे युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया।
 
कानपुर देहात के सुजौर गांव निवासी कमरुद्दीन व उसके भाई अल्लादीन के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की सूचना कमरुदीन ने डॉयल 112 पर दी कि उसका भाई अल्लादीन गाली-गलौज व मारपीट कर रहा है।
 
सूचना पर पीआरवी 2682 मौके पर पहुंच गई जिससे नाराज अल्लादीन कमरे में खुद को बंद करके आग लगाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए अल्लादीन को समझा-बुझाकर शांत कराया और दरवाजा खुलवाकर अल्लादीन को बाहर निकाला।
 
क्या बोले थाना प्रभारी?: थाना प्रभारी देवराहट ने बताया कि कमरुदीन ने डॉयल 112 पर सूचना दी थी कि उसका भाई अल्लादीन गाली-गलौज व मारपीट कर रहा है। घरेलू विवाद के कारण अल्लादीन कमरे का दरवाजा बंद करके स्वयं में आग लगा रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल दरवाजा खुलवाया और सकुशल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया व शांत करा दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख