Hanuman Chalisa

शादी के बाद खिलाया नशीला पदार्थ, नकदी व जेवर लेकर फरार

Webdunia
शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (12:04 IST)
बदायूं (उप्र)। बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ देकर घर में रखी नकद राशि और जेवर कथित रूप से लूटकर फरार हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि मामला दातागंज कोतवाली के मोहल्ला छोटा परा का है। 9 दिसंबर को प्रवीन की शादी आजमगढ़ की एक महिला से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार रात को दुल्हन ने खाना बनाया था और उसने उसी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था जिसे खाने के उपरांत घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए।
 
सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर घर से फरार थी। परिजनों का कहना है कि शादी में उनके 4 लाख रुपए खर्च हुए थे। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र में इस प्रकार का एक मामला सामने आया है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

अगला लेख