suvichar

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक

Webdunia
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (11:36 IST)
मुख्य बिंदु
  • पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक
  • लखनऊ के SGPPGI में भर्ती हैं कल्याण सिंह
  • 4 जुलाई को अस्पताल में कराया गया था भर्ती
  • मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया
  • राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं कल्याण सिंह
लखनऊ। लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPPGI) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
 
एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

मुफ्त योजनाओं पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, सरकारों को लगाई फटकार, क्‍या बंद होंगी ये स्‍कीमें?

TMC सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व प्रेमी के बीच फंसा 'हेनरी', मामला हाईकोर्ट पहुंचा

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

गुजरात बजट : गांधीनगर में बनेगी देश की सबसे बड़ी 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी', डिजिटल सुविधाओं से होगी लैस

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, डेटा की तरह सस्ती होगी AI, Jio जोड़ेगा भारत को 'इंटेलिजेंस एरा' से

अगला लेख