बलिया : बिश्‍नोई गिरोह के नाम पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 नवंबर 2024 (22:02 IST)
Uttar Pradesh News : बलिया जिले के नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को दावा किया कि एक पत्र के जरिए उनसे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दे दी है तथा मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर उभांव थाना में दी है।
 
पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, डाक के जरिए पूर्व अध्यक्ष को एक पत्र मिला है, जिसमें स्वयं को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए गुप्ता से दस करोड़ रुपए देने को कहा गया है। रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि गुप्ता की तहरीर मिली है तथा इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ALSO READ: अमेरिका में पकड़ा गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल
जिले के बिल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गुप्ता ने शनिवार की शाम बताया कि उन्हें दो दिन पहले डाक के जरिए एक पत्र मिला है, जिसमें स्वयं को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए उनसे दस करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दे दी है तथा मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर उभांव थाना में दी है।
ALSO READ: लॉरेंस बिश्नोई को क्यों मारना चाहता है कौशल चौधरी और कौनसी गैंग से है संबंध?
गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी रेनू गुप्ता वर्तमान समय में भाजपा की बिल्थरा रोड नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। वह खुद बिल्थरा रोड नगर पंचायत के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं तथा व्यवसायी हैं। इसके साथ ही वह भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक भी हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Uttarkashi Cloud Burst : उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, 4 लोगों की मौत, 130 को बचाया गया

Ed ने बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी से 10 घंटे तक पूछताछ की

क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय की 42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार चुनाव के लिए एक समान चुनाव चिह्न के अनुरोध वाली याचिका पर मांगा जवाब

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

अगला लेख