Ram Mandir Trust को अवैध रूप से बेची मंदिर की जमीन, आरोपी पुजारी के खिलाफ FIR दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (22:23 IST)
Ayodhya Uttar Pradesh News : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर की संपत्ति अवैध रूप से बेचने के मामले में अयोध्या में आनन्‍द भवन मंदिर के पुजारी के खिलाफ आपराधिक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंदिर की प्रबंधन समिति के सदस्य आनंद प्रकाश पाठक द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, पुजारी रमाकांत पाठक ने 21 सितंबर, 2024 को राम जन्मभूमि मंदिर परिसर से सटी 21,198.8 वर्ग फीट जमीन को 6 करोड़ रुपए में अवैध रूप से राम जन्मभूमि ट्रस्ट को बेच दिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर का प्रबंधन करता है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर का प्रबंधन करता है। पुलिस के अनुसार अयोध्या के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) महेंद्र सिंह पासवान के आदेश के बाद फैजाबाद शहर कोतवाली पुलिस ने आनन्‍द भवन मंदिर के पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
ALSO READ: अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन
मंदिर की प्रबंधन समिति के सदस्य आनंद प्रकाश पाठक द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, पुजारी रमाकांत पाठक ने 21 सितंबर, 2024 को राम जन्मभूमि मंदिर परिसर से सटी 21,198.8 वर्ग फीट जमीन को 6 करोड़ रुपए में अवैध रूप से राम जन्मभूमि ट्रस्ट को बेच दिया। विक्रय विलेख में गलत जानकारी दी गई थी।
 
शहर कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्विनी पांडेय ने बताया कि, मुख्य आरोपी रमाकांत पाठक पर धोखाधड़ी एवं अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मंदिर की भूमि की अवैध बिक्री का पता तब चला जब स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, शिकायतकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
ALSO READ: अब 1 घंटा पहले खुलेंगे अयोध्या राम मंदिर के कपाट, जानिए श्रद्धालु कब कर सकेंगे दर्शन
एसएचओ पांडेय ने कहा, अदालत के निर्देश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है, और अब जांच चल रही है। अधिकारी मामले की जांच जारी रखे हुए हैं, और जांच आगे बढ़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की उम्मीद है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख