Hanuman Chalisa

मथुरा की रिफाइनरी में लगी आग, 10 से अधिक लोग झुलसे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (23:53 IST)
मथुरा (यूपी)। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मथुरा की एक रिफाइनरी में मंगलवार शाम आग लगने से 10 से अधिक लोग झुलस गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार इस घटना में करीब 10 से 12 लोग झुलस गए हैं। पहले इन सभी को रिफाइनरी के ही रिफाइनरी नगर स्थित अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ लोगों का तो स्थानीय स्तर पर ही इलाज शुरू कर दिया गया, किंतु उनमें से चार लोगों की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
 
सूत्रों के अनुसार उस समय जोरदार धमाके के साथ रिफाइनरी की मुख्य इकाई में आग लग गई, जब करीब डेढ़ माह काम बंद रहने के बाद इकाई को पुन: चालू किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोरदार धमाके के साथ भारतीय तेल निगम (आईओसीएल) के इस तेलशोधक कारखाने में आग लग गई जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं।
 
पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के कारणों से काफी देर तक रिफाइनरी के सामने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। रिफाइनरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सोनू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज करीब 8.30-9 बजे के बीच रिफाइनरी में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई जिससे वहां मुख्य इकाई पर मौजूद कई कर्मचारियों के प्रभावित होने की जानकारी मिली है। फिलहाल मथुरा रिफाइनरी प्रशासन की ओर से घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख