Hanuman Chalisa

UP: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 जनवरी 2024 (15:14 IST)
मेरठ (यूपी)। मेरठ के ग्रामीण इलाके में सोमवार को कथित रूप से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना जिले के फलावदा कस्बे में आज सोमवार सुबह तब हुई, जब पेंठ बाजार में युवती मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रही थी।
 
बताया जाता है कि गांव के ही एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने जेब से तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी और भाग गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ युवती ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश ठाकुर ने बताया कि मृत युवती की पहचान सोफिया (18) के रूप में हुई और आरोपी का नाम फरहान है।
 
पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल गठित किया गया है। इस बीच घटना को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने फलावदा-महलका मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

UP Cabinet Decision: पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए

मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, स्थापना को योगी सरकार की मंजूरी

UP पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, OBC आरक्षण पर बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, योगी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन ही सरकार का संकल्प

अगला लेख