UP Hathras Stampede live update : 116 मौतों का असली गुनहगार कौन? घटना के बाद बाबा नारायन साकार हरि मैनपुरी पहुंचे

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (23:42 IST)
Hathras Accident : हाथरस के सिकंदराराऊ मंडी के निकट फुलरई मुगलगढ़ी गांव में भोले बाबा के सत्संग के खत्म होने पर अचानक से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। भजन कीर्तन में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ में करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। भगदड़ के कारण उमस और गर्मी बताया जा रहा है। सत्संग में करीब 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल थे। घटनास्थल पर चारों तरफ चीख-पुकार और रोने की आवाजें गूंज रही थीं, मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने घायलों को स्थानीय और एटा मेडिकल कॉलेज भेजा। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना से जुड़ा ताजा अपडेट-


11:41 PM, 2nd Jul
बाबा नारायण साकार मैनपुरी प्रवास स्थल पहुंचे : हाथरस की घटना के बाद बाबा नारायन साकार हरि अपने मैनपुरी प्रवास स्थल थाना बिछवां क्षेत्र हरिनगर पर पहुंचे। प्रवास स्थल पर बाबा के अनुयायी बड़ी संख्या में मौजूद। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात। 116 भक्तों की मौत के बाद भी बाबा पर नही हुई एफआईआर दर्ज। पुलिस जांच के बाद दोषी पाए जाने पर करेंगी कार्रवाई। प्रश्न उठता है कि जितनी भीड़ बाबा भोले समागम में उपस्थित थी, उतने लोगों की परमिशन दी गई थी। निजी कार्यक्रम के चलते समागम स्थल के अंदर की व्यवस्था आयोजकों को करनी थी, बाहर की व्यवस्था जिम्मा पुलिस को। मिली जानकारी के मुताबिक 40 पुलिसकर्मियों ने संभाल रखी थी जिम्मेदारी। माना जा रहा है कि भीड़ हजारों की संख्या में थी। ऐसे में आयोजक ने कितने लोगो की परमिशन ली थी, पुलिस ने भीड़ को देखते हुए कोई एक्शन क्यों नही लिया? 116 मौतों का असली गुनहगार कौन है?

07:46 PM, 2nd Jul
अलीगढ़ की कमिश्नर ने दावा किया है कि हादसे करीब 160 लोगों की मौत हुई है। 

07:25 PM, 2nd Jul
गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम हाथरस रवाना। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल हाथरस जाएंगे। 

07:10 PM, 2nd Jul

06:34 PM, 2nd Jul
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को घटना स्थल पर भेजा गया है।
अपुष्ट जानकारी के मुताबिक घटना में 100 के करीब लोगों के मरने की आशंका है।

आयोजकों के खिलाफ FIR, होगी बड़ी कार्रवाई : मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री ने दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजकों के विरुद्ध होगी एफआईआर दर्ज बड़ी कार्रवाई की जाएगी।


क्या बोले डीएम : हाथरस DM आशीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन काम कर रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और लोगों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने मुझे करीब 50-60 लोगों की मौत का आंकड़ा बताया है। कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति SDM ने दी थी और यह एक निजी आयोजन था। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद मुहैया कराना है।

पीड़ितों ने पुलिस पर लगाया आरोप : पीड़ितों के मुताबिक समागम स्थल पर भगदड़ नहीं हुई, बल्कि सड़क पर भगदड़ मची है। पुलिस प्रशासन की वजह से घटना घटित हुई है। सरकार दोषियों पर एक्शन लें, एफआईआर दर्ज करें। मृतका के बेटे ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने धक्का दिया, जब यह पूछा कि मां की लाश का क्या करें। तो डीएम ने कहा घर लें जाओ।

हाथरस डीएम हाथरस के मुताबिक भोले बाबा समागम समापन चल रहा था। अत्यधिक उमस के चलते भगदड़ मच गई। 50-60 के बीच के करीब मौत का आंकड़ा।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री द्वारा हाथरस घटना स्थल पर पहुंचने और मामले को देखने और सरकार की ओर से आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
कलेक्टर ने घटना में 50 लोगों के मरने की पुष्टि की। 
यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

क्या बोले योगी आदित्यनाथ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है।  ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं।  प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख