Kannauj News : कन्नौज में रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे 30-35 मजदूर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 जनवरी 2025 (16:49 IST)
Kannauj Railway Station Accident News in hindi : उत्तरप्रदेश के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन 2 मंजिला भवन का लिंटर ढहने से रेलवे के कई कर्मी और मजदूर मलबे में दब गए। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 30 से 35 मजदूर दबे होने की आशंका है। तत्काल बचाव अभियान शुरू करके 6 घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइट पर करीब 40-50 मजदूर काम कर रहे थे।
ALSO READ: करेंसी मार्केट में क्यों ऑल टाइम लो हो गया रुपया, पहली बार 86 पार, क्या होगा भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर?
8 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। हाइड्रा और बुलडोजर लगाकर कर बचाव कार्य चल रहा है। करीब दो घंटे बाद मलबा हटने के बाद मृतकों की स्थिति स्पष्ट होगी।
 
हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। मौके पर अधिकारियों ने आकर जांच पड़ताल शुरू की और बचाव अभियान शुरू किया। कन्नौज के कलेक्टर शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि यह एक गंभीर हादसा है। प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। उन्होंने कहा कि हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
<

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन यात्री प्रतीक्षालय के लेंटर गिरने से हुए हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना, हृदयविदारक।

राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए सरकार। pic.twitter.com/HGVjVBNkQ5

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 11, 2025 >
कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें भी राहत कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक छह मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि अभी भी करीब बीस मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं। घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल और कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। 
 
13 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण : शहर में अमृत भारत योजना के तहत 13 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे की तरह विकसित किया जा रहा है। इससे स्टेशन का पुनर्निमाण का काम चल रहा है। स्टेशन के एक ओर तीन दिन पहले से लेंटर डाला जा रहा था। शनिवार दोपहर लोहे की शटरिंग के साथ लेंटर गिर गया। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

कौन हैं मेटा का 2 हजार करोड़ का ऑफर ठुकराने वाले मैट डाइटके, जानिए क्यों हैं चर्चा में

Indore News : इंदौर में हेलमेट वाले मामले में हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत,

बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा स्थगित, 413 तीर्थयात्रियों को बचाया गया, 617 सड़कें अवरुद्ध

अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी के बीच PM मोदी का बड़ा कदम, करेंगे चीन और जापान का दौरा

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को शिक्षा से वंचित अनाथ बच्चों के सर्वेक्षण का आदेश, 2.5 करोड़ अनाथ बच्चे हैं भारत में

अगला लेख