Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पत्नी का सिर काटने के बाद उसे लेकर पुलिस के पास जा रहा पति गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें husband who was taking his wife to the police after beheading her was arrested

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (16:11 IST)
UP Crime News: जिले के कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बसारा में शुक्रवार को पत्नी का सिर काटने के बाद उसे लेकर पुलिस के पास जा रहा पति गिरफ्तार कर लिया गया। बाराबंकी (UP) पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसारा गांव का निवासी अनिल कनौजिया पेशे से राजगीर था। उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व वंदना कनौजिया से हुई थी। उसके 2 बच्चे भी हैं।
 
उन्होंने बताया कि अनिल को शक था कि उसकी पत्नी के साथ किसी युवक के अवैध संबंध हैं और दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा होता था। एसपी ने बताया कि आज प्रात: विवाद के बाद अनिल ने वंदना की धारदार हथियार बांके से गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
 
उन्होंने बताया कि उसके बाद अनिल एक हाथ में वंदना का कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी जा रहा था, उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल हो रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संदेशखाली कांड में तत्‍काल सुनवाई की मांग पर बोले CJI चंद्रचूड़, कहा दबाव न बनाए