विद्यालय में बच्चे हाथों में कलम की जगह झाडू लगाते आए नजर, अधिकारियों ने लिया संज्ञान

अवनीश कुमार
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (15:28 IST)
कानपुर देहात। योगी सरकार एक तरफ सरकार बच्चों को शिक्षित करने को विभिन्न योजनाएं चला रही है, विद्यालय की ओर आकर्षित करने को दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन कुछ शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों की लापरवाही की वजह से शैक्षिक गुणवत्ता नहीं सुधर पा रही है। बच्चों से विद्यालय में काम कराया जा रहा है और सुबह झाडू लगवाई जा रही है। अधिकारियों ने इस घटना पर संज्ञान लिया है।
 
इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कानपुर देहात का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मासूम बच्चे झाडू लगाते हुए चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान देखकर तत्काल अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
 
क्या है वीडियो में?: कानपुर देहात के सिकंदरा के राजपुर में रोहिनी गांव में सरकारी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय एक ही परिसर में चलता है। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बच्चे विद्यालय भवन के बरामदे में फर्श पर बैठने की जगह पर झाडू लगाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को देखने के बाद ग्रामीणों में स्कूल के कर्मचारियों के प्रति बेहद नाराजगी है और वे ऐसे शिक्षकों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।
 
क्या बोले अधिकारी?: पूरे मामले को लेकर राजपुर खंड शिक्षाधिकारी देवेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि उनको वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है, साथ ही शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख