Publish Date: Wed, 31 Aug 2022 (12:12 IST)
Updated Date: Wed, 31 Aug 2022 (12:17 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को एक साथ 22 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी 12 से अधिक अफसरों के यहां लखनऊ और कानपुर समेत 22 जगहों पर की गई है।
बताया जा रहा है कि यूपी के कई विभागों में तैनात करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी अब इनकम टैक्स विभाग के रडार पर हैं। इस छापेमारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है।