Hanuman Chalisa

क्या डबल गेम खेल रहे हैं स्वामी प्रसाद? अब सपा में ही घिरे मौर्य

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (23:47 IST)
Swami Prasad Maurya News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद अपने हिन्दू विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने हिन्दू धर्म को धोखा कहा है। लेकिन, सपा सरकार में मंत्री रहे तेजनारायण पांडे उर्फ पवन ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि स्वामी अपना अनर्गल प्रलाप बंद करें। पहले अपनी बेटी को सुधारें जो सनातन का झंडा लेकर घूम रही है। 
 
पांडे ने कहा कि मौर्य ड्रामा कर रहे हैं। बड़ा आरोप लगाते हुए पांडे ने कहा कि मौर्य भाजपा द्वारा प्रायोजित हैं। भाजपा ने स्वामी को प्रायोजित किया है कि लगातार आप इस तरह का बयान देते रहिए ताकि सपा की छवि धूमिल होती रहे। स्वामी की बेटी एक तरफ सनातन का झंडा उठाए घूम रही है, वहीं पिता देवी-देवताओं का 24 घंटे विरोध करते हैं। यह पिता-पुत्री की कैमिस्ट्री समझ में नहीं आ रही है। 
 
पवन पांडे ने अपील करते हुए कहा कि अगर देवी-देवताओं से और धर्म से नफरत है तो सबसे पहले अपनी बेटी को सुधारो। पांडे ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य डबल गेम खेल रहे हैं। एक तरफ अपनी बेटी को भाजपा के सांसद बना रखा है, दूसरी तरफ नफरत की बात करते हैं।

उन्होंने सवाल किया कि मौर्य ने क्यों नहीं बेटी का भाजपा से इस्तीफा दिलाया, क्यों नहीं आपकी बेटी आपके साथ मुखर होकर बोलती है। दरअसल, मौर्य अनर्गल प्रलाप से सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सवालों से भागा, भाई हर्षित ने की केस के CBI के टेकओवर की मांग

अगला लेख