सपा की मदद से राज्यसभा जाएंगे जयंत चौधरी, डिंपल यादव को नहीं मिलेगा मौका

Webdunia
गुरुवार, 26 मई 2022 (12:07 IST)
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आगामी 10 जून को मतदान होगा।
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी राज्यसभा चुनाव में सपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
 
राष्ट्रीय लोक दल सपा का सहयोगी संगठन है और उसने हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे आठ सीटें मिली थीं।
 
सपा ने कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य जावेद अली को बुधवार को ही अपना राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया था। दोनों ने बुधवार को ही नामांकन भी कर दिया था। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सपा डिंपल यादव को राज्यसभा भेज सकती है। 
 
उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सपा के 111 सदस्य हैं और वह अपने 3 उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

सभी देखें

नवीनतम

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने वापस ली टिप्पणियां

राहुल गांधी ने बताया EC क्यों लाया SIR, क्या है इसका वोट चोरी से कनेक्शन?

LIVE: धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 372 लोगों को बचाया गया

हिमाचल के चंबा में कार के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत

अजित डोभाल और पुतिन की मीटिंग क्यों है खास?

अगला लेख