Hanuman Chalisa

सियासी संग्राम पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल की नजर, बोले 'हैप्पी होली'...

अवनीश कुमार
बुधवार, 11 मार्च 2020 (08:01 IST)
लखनऊ। मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम के बीच उत्तरप्रदेश आए मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने अपने परिवार के साथ होली पर्व को मनाते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी और मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी संग्राम पर उनकी नजर है और वे जो भी फैसला लेंगे, राजभवन पहुंचकर।
ALSO READ: मध्यप्रदेश की सियासी महाभारत, भोपाल पहुंचे शिवराज, सभी की निगाहें खामोश सिंधिया पर
बताते चलें कि इस समय मध्यप्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच जोरदार सियासी संग्राम चल रहा है। जहां भाजपा सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ कर रही है, तो वहीं कांग्रेस सरकार बचाने के लिए जोड़-तोड़ में जुटी है। वहीं इस होली के मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन अपने गृह नगर लखनऊ आए हुए हैं और परिवार के साथ होली पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया है।
 
जानकारी होने पर टंडन से मिलने पहुंचे पत्रकारों से पहले तो मुलाकात के दौरान उन्होंने 'हैप्पी होली' कहकर मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान को लेकर किनारा कर लिया लेकिन लखनऊ के हजरतगंज स्थित सरकारी आवास के लिए वे निकले।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में फिर सियासी उठापटक, अब सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायक 'लापता', मोबाइल फोन भी बंद
इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने सभी को 'हैप्पी होली' बोलते हुए कहा कि फिलहाल मैं अभी तो लखनऊ में हूं लेकिन जो कुछ चल रहा है, उस पर मेरी नजर है तथा जो भी फैसला लेना होगा, वह राजभवन पहुंचने के बाद लूंगा और जैसी परिस्थितियां होंगी, मैं वैसा फैसला लूंगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं 12 मार्च तक के लिए लखनऊ आया हूं।
 
बताते चलें कि मध्यप्रदेश में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं और 4 लापता हैं जिसके चलते मध्यप्रदेश में कांग्रेसी सरकार संकट में आ गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

वेनेजुएला में भूकंप से 235 मौतें; भारत ने भेजी मदद, Starlink ने फ्री इंटरनेट का किया ऐलान

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

Asteroid 1997 NC1 : पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, क्या होगी रफ्तार, जानें कितना सुरक्षित?

अब दवा असली है या नकली, एक स्कैन में चलेगा पता; वैक्सीन, एंटीबायोटिक और कैंसर की दवाओं पर QR Code अनिवार्य

अगला लेख