Hanuman Chalisa

कानपुर देहात में झोपड़ी में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 की मौत

अवनीश कुमार
रविवार, 12 मार्च 2023 (07:54 IST)
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दिल दहला देने वाले हादसे में झोपड़ी में सो रहे 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ एसपी कानपुर देहात व डीएम समेत तमाम आलाधिकारी घटना स्थल पहुंच गए।
 
रूरा के हारामऊ गांव में एक बंजारा डेरा है। डेरा में सैकड़ों परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इस डेरे में प्रकाश अपनी पत्नी रेशम, पुत्र सतीश, बहु काजल व दो नाती, एक नातिन के साथ झोपड़ी में रहता था। प्रकाश व सतीश मजदूरी करते थे। रोज की तरह खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने के लिए झोपड़ी के अंदर चला गया था। रविवार भोर सुबह अचानक झोपड़ी में आग लग गई।
 
आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। जब तक डेरे में रहने वाले लोग आग बुझाने की कोशिश करते तब तक झोपड़ी के अंदर सो रहे प्रकाश का पुत्र सतीश (30), काजल (26) व सनी (6), संदीप ( 5 ) और बेटी गुड़िया (3) के ऊपर छप्पर के नीचे दबकर जिंदा जलकर मौत हो गई।
 
वहीं आग बुझाने के प्रयास में संदीप मां रेशम भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। उन्हें तत्काल पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वही दंपति सहित मासूम बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
पुलिस अधिक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि थाना रूरा क्षेत्र के ग्राम हारामऊ स्थित बंजारा डेरा में एक झोपडी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स सहित, फायर ब्रिगेड, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर घटना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। झोपडी में रहने वाले दंपत्ति व उनके तीन मासूम बच्चों की आग में झुलस जाने के कारण मृत्यु हो गई है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही झोपड़ी में आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

बीजेपी नेता पर भारी पड़ा सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद से की छुट्टी

ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज 'हाजी अली' पर मिसाइल अटैक, भारत ने कहा- बर्दाश्त नहीं, दी कड़ी चेतावनी

देवास हादसा:सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

यूपी में आंधी-तूफान से 104 लोगों की मौत, एमपी-राजस्थान में हीट वेव-वॉर्म नाइट का अलर्ट

अगला लेख