Hanuman Chalisa

मां बोली- विकास मर भी जाए तो कोई गम नहीं...

Webdunia
शनिवार, 4 जुलाई 2020 (19:11 IST)
लखनऊ। कानपुर के गांव में मुठभेड़ के दौरान 8 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की घटना में बेटे विकास दुबे का हाथ होने की खबर से नाराज उसकी मां ने कहा कि वह मर भी जाए तो उन्हें कोई गम नहीं है। विकास की मां सरला दुबे ने समाचार चैनलों से कहा, 'मार डालो उनको, जहां रहे मार डालो'।

सरला दुबे ने बताया कि उसे कई बार समझाया, लेकिन उसने बात नहीं सुनी। अब वह (विकास) मर भी जाए तो उसका गम नहीं। इस बीच विकास के पिता राम कुमार दुबे ने शनिवार को कहा कि जिस समय अपराध हुआ, मुझे उसकी सूचना नहीं थी। मैंने दवाई खाई थी और अचेतन अवस्था में था। जब मैं अपने बारे में नहीं बोल सकता था तो दूसरे के बारे में कैसे बोलता।

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने अपने बेटे को अपराध करने से रोका था, दुबे ने कहा कि वह छात्र जीवन में ही इस जगह को छोड़कर चला गया था और मेरे साले के साथ रह रहा था।
जब पूछा गया कि विकास के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए, दुबे ने कहा कि सरकार नियमों के तहत कार्रवाई करेगी। मैं क्या कर सकता हूं? सरकार जो उचित समझेगी, कदम उठाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

अगला लेख