Hanuman Chalisa

Dev Deepawali festival: देव दीपावली उत्सव में 3D Laser Show के जरिए दिखाया जाएगा काशी का इतिहास

अहिल्याबाई होलकर के प्रयासों को भी दिखाया जाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (12:03 IST)
3D Laser Show in Dev Deepawali festival in Kashi : वाराणसी में देव दीपावली (Dev Deepawali) उत्सव में 3डी लेजर शो (3D laser show) के जरिए काशी का इतिहास, संतों और ऋषियों की कहानियां और गंगा नदी के 'धरती पर अवतरण' के महत्व को दिखाया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) को मनाई जाती है। इस साल यह उत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा।ALSO READ: Dev Diwali 2024: वाराणसी में कब मनाई जाएगी देव दिवाली?
 
शो दिन में 4 बार दिखाया जाएगा : परंपरा और आधुनिक प्रौद्योगिकी का मिश्रण यह 25 मिनट का 3डी लेजर शो दिन में 4 बार शाम 5.30 बजे, 7 बजे, 8 बजे और 8 बजकर 45 मिनट पर दिखाया जाएगा।ALSO READ: Dev Diwali 2024: प्रदोष काल देव दीपावली मुहूर्त और मणिकर्णिका घाट पर स्नान का समय एवं शिव पूजा विधि

अधिकारियों ने बताया कि लेजर शो में उच्च क्षमता वाले 24 प्रोजेक्टर का इस्तेमाल होगा, जो घाटों की ऐतिहासिक इमारतों पर काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की जीवंत छवि बनाएंगे।ALSO READ: Dev Diwali 2024: प्रदोष काल देव दीपावली मुहूर्त और मणिकर्णिका घाट पर स्नान का समय एवं शिव पूजा विधि
 
काशी के समृद्ध आध्यात्मिक और पौराणिक इतिहास को जीवंत करेंगे : वाराणसी के मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने बताया कि इस भव्य समारोह में प्रतिष्ठित दीपमाला और प्रसिद्ध गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, लेकिन इसका मुख्य आकर्षण मल्टीमीडिया अनुभव होगा, जो काशी के समृद्ध आध्यात्मिक और पौराणिक इतिहास को जीवंत कर देगा।ALSO READ: Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर कब, कहां और कितने दीपक जलाएं?
 
लेजर शो में शहर के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को दिखाएंगे : उन्होंने कहा कि लेजर शो में शहर के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को दिखाया जाएगा जिसमें काशी में भगवान शिव का आगमन, ऋषियों और मुनियों की कहानियां, भगवान बुद्ध की यात्रा और तुलसीदास तथा कबीर जैसे संतों का योगदान शामिल हैं।ALSO READ: Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर यदि कर लिए ये 10 काम तो पूरा वर्ष रहेगा शुभ
 
अहिल्याबाई होलकर के प्रयासों को भी दिखाया जाएगा : मंडलायुक्त ने कहा कि इस शो में मंदिरों और कुंडों के जीर्णोद्धार में अहिल्याबाई होलकर के प्रयासों के साथ-साथ गंगा नदी के धरती पर अवतरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इसके साथ ही देव दीपावली क्यों मनाई जाती है और गंगा के धरती पर अवतरण की कहानी भी पर्यटक देख सकेंगे। लेजर शो को प्रसारित करने के लिए तकनीशियन तथा इंजीनियरों की लगभग 200 से अधिक लोगों की टीम घाट पर काम कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख