कोरियाई रक्षामंत्री ने भारतीय सेना के पैराट्रूपर को अभ्यास करते देखा

Webdunia
शनिवार, 27 मार्च 2021 (12:44 IST)
आगरा (यूपी)। भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री सुह वूक ने यहां शनिवार सुबह भारतीय सेना के पैराट्रूपर के अभ्यास का जायजा लिया। वूक द्विपक्षीय रक्षा एवं सैन्य सहयोग को बढ़ाने के मकसद से 3 दिवसीय यात्रा के तहत गुरुवार को भारत पहुंचे। भारतीय थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे ने भी करीब आधा घंटा चले इस अभ्यास का निरीक्षण किया। इस अभ्यास में 25 पैराट्रूपर ने हिस्सा लिया।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सेना में स्थायी कमीशन देने की प्रक्रिया भेदभावपूर्ण
 
इस अभ्यास के दौरान पैराट्रूपर ने कॉम्बैट फ्री फॉल का प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 12,000 फुट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाई। इसके बाद करीब 80 पैराट्रूपर ने स्टैटिक लाइन कूद का प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 1,250 फुट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाई। अभ्यास में कुल 650 जवानों ने हिस्सा लिया। 
 
इसके बाद वूक भारतीय थलसेना के 60 पैरा फील्ड अस्पताल गए। इस अस्पताल ने 1950 के दशक में कोरियाई युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र एवं दक्षिण कोरियाई कर्मियों को चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई थी। दक्षिण कोरिया भारत में हथियार एवं सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने वाला एक बड़ा आपूर्तिकर्ता है।
 
दोनों देशों ने 2019 में विभिन्न थल एवं नौसैन्य प्रणालियों के संयुक्त निर्माण में सहयोग के खाके को अंतिम रूप दिया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वूक ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। यह पार्क कोरियाई युद्ध के दौरान भारतीय शांतिरक्षक सेना के योगदान की स्मृति में बनाया गया है। वूक ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के संबंध में सिंह के साथ व्यापक मामलों पर वार्ता की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी 10 साल बाद पहुंचेंगे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर, संगठन सृजन अभियान का करेंगे आगाज

पाकिस्तान के कराची शहर में भूकंप के 3 झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता...

रूस को चकमा देकर यूक्रेन ने कैसे किए ड्रोन हमले, 40 सैन्य विमान तबाह, 5 हवाई अड्डों पर अटैक

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? 37% बढ़ गए जाली नोट, इस तरह आसानी से पहचानें Fake currency

अगला लेख