कृपालु महाराज की बेटियों की कार का एक्सीडेंट, बड़ी बेटी की मौत, 7 अन्य घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 24 नवंबर 2024 (18:42 IST)
Kripalu Maharaj News : उत्तर प्रदेश के वृन्दावन स्थित प्रेम मंदिर के संस्थापक कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा के निकट एक भीषण दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना में उनकी 2 बहनों समेत 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
कृपालु महाराज के मुख्य शिष्य एवं प्रेम मंदिर के मुख्य सेवक अजय त्रिपाठी ने बताया कि जगतगुरु दिवंगत कृपालु महाराज की तीनों बेटियां तड़के चार बजे सिंगापुर जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रही थीं कि इसी दौरान रास्ते में नोएडा में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कारों को टक्कर मार दी।
ALSO READ: राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, अनेक घायल
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कृपालु महाराज की बेटियों विशाखा त्रिपाठी (75), कृष्णा त्रिपाठी तथा श्यामा त्रिपाठी सहित आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि विशाखा त्रिपाठी की कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई। उनकी दोनों छोटी बहनों को गंभीर रूप से घायल हालत में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।
ALSO READ: हाथरस में हाईवे पर भीषण दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, 13 घायल
अन्य घायलों को भी अस्पताल में उपचार जारी है। त्रिपाठी ने बताया कि मृतका विशाखा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार वृन्दावन में ही किया जाएगा। जगतगुरु कृपालु महाराज एवं उनका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के ही प्रतापगढ़ जनपद के मनगढ़ (कुण्डा) का मूल निवासी है। विशाखा त्रिपाठी ही वहां स्थित आश्रम की देखरेख करती थीं, जबकि उनकी दोनों छोटी बहनें क्रमश: वृन्दावन एवं बरसाना स्थित मंदिरों का कार्यभार संभालती हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख