Hanuman Chalisa

मकान मालिक ने विवाद में चलाई गोली, किराएदार दंपति की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (10:37 IST)
आजमगढ (उप्र)। कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ले में मकान मालिक ने विवाद में गोली चलाई जिसमें घायल किराएदार दंपति की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि संजीव सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह और बच्चे के साथ शहर कोतवाली के एटलस टैंक स्थित बदरका मुहल्ले में राकेश राय के मकान में किराए पर रहते थे।
ALSO READ: दिल्ली : लॉकडाउन में किराया मांगने पर मकान मालिकों पर दर्ज हुई FIR
पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन होने की वजह से किराएदार परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उन्होंने 8 साल के बेटे को करीब 1 सप्ताह पूर्व अपने गांव भेज दिया था जबकि संजीव और उनकी पत्नी घर में मौजूद थे। वे कई माह से मकान का किराया नहीं दे पाए थे।
 
उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर मकान मालिक और संजीव के बीच कहासुनी हुई। सोमवार तड़के मकान मालिक राकेश राय और उनके बेटे निशित राय ने संजीव से किराए की मांग की। उसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि राकेश राय ने गोली चला दी जिससे संजीव और पत्नी साधना सिंह दोनों घायल हो गए।
 
पांडेय ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल ले जाया गया, जहां पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मकान मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

अगला लेख