Hanuman Chalisa

तेंदुए का शिकार बना खेत में काम कर रहा किशोर, दर्दनाक मौत, गांव में दहशत

Webdunia
शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (12:58 IST)
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट जंगल से सटे निबिया गौढ़ी गांव में खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहे एक किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावर तेंदुआ अभी रिहायशी इलाकों के पास मौजूद है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में भेजी गई है।

प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने शनिवार को बताया कि निबिया गौढ़ी गांव निवासी बिन्द्रा (17) शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गन्ने के खेत से मवेशियों का चारा काट रहा था। परिवार के लोग थोड़ी दूरी पर थे। इसी बीच खेत में ही बैठे तेंदुए ने उसकी गर्दन दबोच ली।

परिजनों और ग्रामीणों ने पटाखे जलाकर तथा शोर मचाकर तेंदुए से बिन्द्रा को छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृत किशोर के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और राजस्व विभाग की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सिंह ने बताया कि हमलावर तेंदुआ अभी रिहायशी इलाकों के पास मौजूद है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में भेजी गई है। टीम के लोग पटाखे जलाकर उसे जंगल में भेजने की कोशिश करेंगे। यदि सफलता नहीं मिली तो पिंजरा लगाकर तेंदुए को काबू में किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

अगला लेख