Hanuman Chalisa

UP: बहराइच में कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांव में तेंदुए ने 8 साल की बच्ची की जान ले ली

गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक बाहर निकलकर शालिनी पर झपट्टा मार दिया और उसे गर्दन से दबोच कर खींचकर ले जाने लगा।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (11:55 IST)
Leopard killed 8 year old girl: जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत तमोलिनपुरवा गांव में एक तेंदुए (Leopard) के हमले में 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मोतीपुर थाना अंतर्गत तमोलिनपुरवा गांव कतर्नियाघाट वन्य-जीव प्रभाग के जंगल से सटा हुआ है।
 
ग्रामीणों ने गुरुवार को बताया कि गांव के निवासी बैजनाथ अपनी पत्नी, बेटी शालिनी (8) और गांव की कुछ बच्चियों के साथ बुधवार दोपहर खेत में काम करने गए थे। उन्होंने बताया कि बैजनाथ व उनकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे, शालिनी भी वहीं थी। इसी बीच पास स्थित गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक बाहर निकलकर शालिनी पर झपट्टा मार दिया और उसे गर्दन से दबोच कर खींचकर ले जाने लगा।ALSO READ: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में तेंदुए ने बुजुर्ग महिला को मार डाला
 
बच्ची की गर्दन पर तेंदुए के जबड़े के निशान :  ग्रामीणों ने बताया कि जब मां की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग भी शोर मचाते हुए लाठी डंडे फावड़े आदि लेकर तेंदुए की ओर दौड़ पड़े। लोगों को नजदीक आते देख तेंदुआ बच्ची को खेत में छोड़कर जंगल की ओर चला गया, लेकिन जब तक लोग बच्ची तक पहुंच पाते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्ची की गर्दन पर तेंदुए के जबड़े के निशान हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन व वन विभाग के लोगों ने मौके पर पहुंच बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।ALSO READ: ओडिशा के जंगल में दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर
 
प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने बुधवार को संवाददाताओं से बताया कि तमोलिनपुरवा गांव में तेंदुए के हमले से बालिका की मौत की सूचना मिली है। पीड़ित परिवार को दस हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है। शासन से मिलने वाली अन्य आर्थिक मदद जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिलाई जाएगी।
 
बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा :  डीएफओ ने कहा कि पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वन विभाग की कई टीम क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों से सतर्क में रहने को कहा गया है, साथ ही आगाह किया गया है कि वो खेतों की तरफ काम करने अकेले ना जाकर समूह में जाएं।ALSO READ: अलवर के रिहायशी कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने 3 घंटे में पकड़ा
 
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर तेंदुए की आवाजाही वाले संभावित स्थल पर बुधवार रात पिंजरा लगा दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत रमपुरवा बनकटी गांव में 10 दिन पूर्व एक ऐसी ही घटना में घर के आंगन में सो रही सात साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल दिया था। ग्रामीणों ने जब उसका पीछा किया तो तेंदुआ घायल बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

अन्ना आंदोलन से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक : भारतीय लोकतंत्र में बदलाव की छटपटाहट

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गिरेगी गाज, अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए HC में याचिका, पति समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम

शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल में मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य

Weather Update : आसमान से बरस रही आग! 49.6 डिग्री के साथ कोविलंगुलम सबसे गर्म, IMD ने जारी किया भीषण लू का रेड अलर्ट

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

अगला लेख