Hanuman Chalisa

छोटे किसानों और मछुआरों के लिए वरदान साबित हो रहा डाक विभाग

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2020 (15:10 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में लॉकडाउन के दौरान डाक विभाग छोटे किसानों और मछुआरों जैसे समुदायों के लिए वरदान साबित हो रहा है। डाक विभाग की बदौलत उन्हें घर बैठे पैसा मिल रहा है जिसने 1 दिन में जरूरतमंदों को लगभग 30 करोड़ रुपए उनके घर तक पहुंचाए।
ALSO READ: कोरोना लॉकडाउन-4: नए रूप रंग में कैसा होने वाला है?
उत्तरप्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि उत्तरप्रदेश पोस्टल सर्किल ने 11 मई को 'मेगा महा लॉग इन दिवस' मनाया। इस दिन यूपी सर्किल की टीम ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के जरिए 2.74 लाख ट्रांजेक्शन (लेन-देन) की प्रोसेसिंग की और जरूरतमंदों को लगभग 30 करोड़ रुपए उनके घर तक पहुंचाए।
 
उन्होंने कहा कि डाकिए के पास माइक्रो एटीएम होता है। आप माइक्रो एटीएम से 10 हजार रुपए तक की रकम निकाल सकते हैं। शर्त केवल इतनी है कि आपका बैंक खाता आधार और मोबाइल से लिंक होना चाहिए और संबंधित मोबाइल रकम निकालते के समय मौजूद होना चाहिए।
 
उन्होंने बताया कि जब से लॉकडाउन लागू हुआ है, हम लगातार 80 हजार ट्रांजेक्शन (लेन-देन) रोजाना कर रहे हैं,दूसरे बैंकों का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं, उसके अलावा अपना भी कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग की इस पहल से बूढ़े, दिव्यांग, अक्षम, गरीब, किसान और मजदूरों को सबसे ज्यादा लाभ हो रहा है।
 
प्रदेश के निदेशक, डाक सेवाएं (मुख्यालय) राजीव उमराव ने कहा कि एईपीएस 'महा लॉग इन अभियान' के दौरान लखनऊ मुख्यालय क्षेत्र के तहत डाइरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत 31 हजार से अधिक लाभार्थियों को 3.15 करोड़ रुपए वितरित किए गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख