Hanuman Chalisa

मथुरा में भेलपूरी बेचने वाले ने लगाया 300 लोगों को चूना, 5 करोड़ लेकर हुआ फरार

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (08:22 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में नौहझील कस्बा निवासी एक भेलपुरी बेचने वाला करीब 300 लोगों को 5 करोड़ का चूना लगाकर भाग गया है। जालसाजी का पता लगने के बाद लोगों ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कराया है।
 
पुलिस के अनुसार, नरेंद्र पुजारी नौहझील कस्बे में पिछले 16 वर्षों से भेलपुरी का ठेला लगाता था। वह बहुत ही व्यवहार कुशल था। उसने अपने धंधे के साथ लोगों को झांसे में लेकर मासिक रूप से पैसे जमा करने वाली कई कमेटियां बनाईं और ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों से रुपए जमा कराने लगा।
 
धीरे-धीरे करीब 300 लोग उसके झांसे में आ गए। लोगों का कहना है कि वह अब तक जिससे भी किसी भी काम के लिए रकम लेता था, उसे समय पर पूरे ब्याज के साथ लौटा देता था। इसीलिए उस पर लोगों का विश्वास बन गया था।
 
वह 20 नवम्बर की रात अचानक गायब हो गया। लोगों ने उसकी पत्नी से मुलाकात कर उसके बारे में जानना चाहा तो उसने भी कह दिया कि उसे नहीं मालूम वह कहां गया है। जब 6 दिन तक उसके बारे में कुछ पता न चला तो लोगों ने शुक्रवार को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी

यूट्यूबर सलीम के मामले में CM योगी ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

सिंगापुर और जापान दौरे में जीवंत कर्मयोग का उदाहरण बने मुख्यमंत्री योगी

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

अगला लेख