Hanuman Chalisa

ट्वीट कर बोलीं मायावती, BJP बंद करे पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण का विरोध

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (12:42 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुसलमानों पर दिए गए एक वक्‍तव्‍य का हवाला देते हुए सुझाव दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण का विरोध बंद कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में कहा था कि पसमांदा मुस्लिम पिछड़े हुए हैं लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण उनके साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता है।
 
बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में भाजपा के कार्यक्रम में कहा कि भारत में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान 'पसमांदा, पिछड़े, शोषित' हैं। यह उस कड़वी जमीनी हकीकत को स्वीकार करना है जिससे उन मुस्लिमों के जीवन सुधार हेतु आरक्षण की जरूरत को समर्थन मिलता है।
 
बसपा प्रमुख ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि अत: अब भाजपा को पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण का विरोध बंद कर देना चाहिए। साथ ही भाजपा की राज्य सरकारों को भी अपने यहां आरक्षण को ईमानदारी से लागू कर तथा बैकलॉग की भर्ती पूरी कर यह साबित करना चाहिए कि वे इन मामलों में अन्य पार्टियों से अलग हैं।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में 27 जून को एक कार्यक्रम के दौरान समान नागरिक संहिता की जोरदार वकालत करते हुए यह भी कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि वह तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति का रास्ता नहीं अपनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष समान नागरिक संहिता के मुद्दे का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने और भड़काने के लिए कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम पिछड़े हुए हैं लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण उनके साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख