राम के बाद UP में परशुराम की इंट्री, लखनऊ में लगेगी 108 फुट ऊंची प्रतिमा

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (11:33 IST)
लखनऊ। राम मंदिर निर्माण के साथ ही उत्तरप्रदेश में प्रतिमा लगाने की सियासत शुरू हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में वापसी करती है तो वे परशुराम की प्रतिमा लगवाएंगी। मायावती ने ट्वीट करके यह वादा किया है।
 
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री BSP की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर वे ब्राह्मण समाज की आस्था का विशेष ध्यान रखते हुए भगवान परशुराम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा लखनऊ में लगवाएंगी। मायावती का यह वादा प्रदेश के ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश माना जा रहा है।

उत्तरप्रदेश में करीब 9 प्रतिशत ब्राह्मण हैं। उत्तरप्रदेश में डेढ़ साल बाद 2022 में विधानसभा चुनाव होना है।  मायावती ने कहा कि सपा द्वारा प्रतिमा लगाना केवल चुनावी वादा है और इससे भव्य प्रतिमा बसपा द्वारा लगवाई जाएगी।
 
मायावती ने कहा कि कोरोना महामारी के मामले में केंद्र व राज्य सरकारों की कमियों के मद्देनजर बसपा सरकार बनने पर उत्तरप्रदेश में ब्राह्मण समाज की आस्था और स्वाभिमान के प्रतीक श्री परशुराम और अन्य सभी जातियों व धर्मों में जन्मे महान संतों, गुरुओं और महापुरुषों के नाम पर बड़ी संख्या में आधुनिक अस्पताल और सभी जरूरी सुविधायुक्त कम्युनिटी सेंटर ठहरने के लिए बनवाए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख