Milkipur By Election Result 2025 : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर BJP का कब्जा, 61000 से ज्यादा वोटों से जीते चन्द्रभानु पासवान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (16:54 IST)
उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले के 273-मिल्कीपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान ने करीब 61639 वोटों से जीत हासिल की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चन्द्रभानु पासवान ने 273- मिल्कीपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से करीब 145893 वोट प्राप्त किए हैं। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने 84254 वोट हासिल किया है। इनमें आजाद समाज पार्टी 5439 वोट तथा अन्य को 6755 वोट मिले हैं। कुल टोटल वोट 242341 प्राप्त हुए हैं।
ALSO READ: अखिलेश ने लगाया BJP पर चुनाव जीतने के लिए चुनावी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाते हुए भाजपा के नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत हुई है। अब मिल्कीपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी, जिसको कोई रोक नहीं सकता है। कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो गये हैं और होली जैसा माहौल दिखायी पड़ रहा है।
 
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित कई नेता कार्यालय में जश्न मनाने में व्यस्त हैं। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत के साथ-साथ अब मिल्कीपुर विधानसभा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की गंगा बहा देंगे। वहां की सडक़ों सहित सभी समस्याए दूर हो जाएंगी।
लिया अयोध्या की हार बदला : अयोध्या की हार भाजपा को कहीं ना कहीं सता रही थी। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने बाद मिल्कीपुर सीट खाली हो गई थी। इसके बाद से ही भाजपा ने इस सीट को जीतने की तैयारी कर ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मिल्कीपुर की कमान अपने हाथों में ले ली थी। उन्होंने 6 मंत्रियों को भी मैदान में उतार दिया थी। उन्होंने एक के बाद एक बाद कई दौरे भी किए थे। भाजपा ने इस सीट पर कई सारे बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए चंद्रभानु पासवान पर अपना दांव लगाया था। इससे बड़ी संख्या में दलित वर्ग के लोग भाजपा के साथ आते नजर आए थे। Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ के बाद कठुआ में भी बादल फटने से तबाही, 7 की मौत

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन, जो होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगें, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मुंबई में 10 हजार वाहनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना, दही हांडी उत्‍सव में हुआ यातायात नियमों का उल्लंघन

चुनाव चोरी नहीं होने देंगे, बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत पर गरजे राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

भारत को हथियार बेचना जोखिमभरा, व्हाइट हाउस के सलाहकार ने डोनाल्ड ट्रंप को क्या दी सलाह

शुभांशु शुक्ला की आईएसएस यात्रा पर सदन में हुआ हंगामा, कार्रवाई दिनभर के लिए स्थगित

कितने पढ़ें लिखे हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन, कैसा रहा है अब तक का राजनैतिक सफर

असीम मुनीर का भारत के इस शहर से है खास कनेक्शन, पाकिस्तानी सेना के इन प्रमुखों की जड़ें भी भारत से

सरकार ने किया स्पष्ट, GST में केंद्र और राज्य समान हितधारक, राजस्व का होगा समान बंटवारा

अगला लेख