Hanuman Chalisa

नाबालिग का धर्म परिवर्तन कर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश, मोहम्मद कैफ गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 जून 2025 (14:30 IST)
Minor girl's conversion: प्रयागराज जिले की पुलिस ने नाबालिग लड़की (Minor girl) को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने, उसका धर्म परिवर्तन कराने और आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश के आरोप में 1 महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से भागने के उपरांत पुलिस के सामने इसका खुलासा किया।ALSO READ: UP : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मेला देखने गई थी लड़की, 4 आरोपी गिरफ्तार
 
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पीड़िता को केरल से प्रयागराज लाकर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। गंगा नगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि 26 जून को पीड़िता की मां ने फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि बानो उनकी 15 वर्षीय बेटी को 8 मई को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी।ALSO READ: मैनपुरी में 11 साल की लड़की के साथ बलात्कार, घटना का वीडियो इंटरनेट पर डाला
 
मोहम्मद कैफ ने नाबालिग को मोटरसाइकल से प्रयागराज जंक्शन पहुंचाया : उन्होंने पीड़िता के हवाले से बताया कि मोहम्मद कैफ ने नाबालिग को मोटरसाइकल से प्रयागराज जंक्शन पहुंचाया। इस दौरान उसने पीड़िता से छेड़छाड़ भी की। इसके बाद बानो उसे ट्रेन से पहले दिल्ली ले गई फिर वहां से केरल जहां उसने नाबालिग को कुछ संदिग्ध लोगों से मिलवाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदिग्धों ने उसे रुपयों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जिसके बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से भागकर केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से पीड़िता ने अपनी मां से संपर्क किया।
 
गुनावत ने दावा किया कि दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ का संगठित गिरोह है, जो दलित नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आतंकवादी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में धकेलने का कार्य करते हैं। गिरोह के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की 3 टीमें का गठन किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख