UP: ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर नाबालिग बेटे ने मां की कर दी हत्या, टोके जाने से नाराज था

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (11:27 IST)
लखनऊ। लखनऊ में ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर 16 वर्षीय एक लड़के द्वारा अपनी मां की कथित हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़के को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी और वह मां द्वारा खेलने से मना करने से नाराज था। पुलिस ने मंगलवार की रात मां का आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाबालिग लड़का पुलिस की हिरासत में है।
 
पुलिस ने बताया लड़के ने शनिवार को अपनी मां को गोली मार दी थी और उसके शव को 2 दिन तक कमरे में बंद रखा और उसके बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल में तैनात सेना के जवान पिता को घटना की जानकारी दी। घटना के वक्त लड़के की 9 वर्षीय बहन भी घर पर थी। लड़के ने कथित तौर पर उसे धमकाया और शव से निकलने वाली दुर्गंध को छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया।
 
घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त कासिम आबिदी ने बताया कि घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी की है। लड़के के पिता वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनात हैं और उसकी मां बेटे और बेटी के साथ लखनऊ में रहती थी। अधिकारी ने कहा कि 16 साल का बेटा ऑनलाइन गेम पबजी का आदी था। उसने हमें बताया कि उसकी मां उसे गेमिंग के लिए रोकती थी इसलिए उसने उसे मार डाला। नाबालिग ने अपनी मां को गोली मारने के लिए अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया।
 
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने शनिवार रात मां को गोली मार दी और छोटी बहन को दूसरे कमरे में रखा और उसे किसी को न बताने के लिए धमकाया। जिस कमरे में शव रखा था, उसमें ताला लगा दिया।
 
अधिकारी ने कहा कि मंगलवार शाम को जब शव से निकल रही गंध तेज हो गई तो उसने अपने पिता को घटना के बारे में बताया। पिता ने पड़ोसियों को बताया जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि लड़के ने शुरू में घटना के बारे में झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही सच्चाई का खुलासा कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

INDvsEND : रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

अगला लेख