Hanuman Chalisa

गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलाधिपति पद से हटा दिए गए सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह

एन. पांडेय
मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (11:59 IST)
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलाधिपति पद से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह हटा दिए गए हैं। डॉ. सत्यपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने आर्य प्रतिनिधि की दिल्ली हरियाणा और पंजाब की तीनों प्रतिनिधि सभाओं के वर्तमान प्रतिनिधियों के स्वार्थी दृष्टिकोण और सिद्धांतविहीन कार्यवाहियों से दुखी होकर 2 दिन पहले ही कुलाधिपति पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
दिल्ली, पंजाब व हरियाणा आर्यसभा के प्रधान को भेजे पत्र में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा है कि उन्होंने विवि की गुणवत्ता, भ्रष्टाचार, अक्षम कुलपति रूपकिशोर को हटाने व विवि की करोड़ों रुपए की संपत्ति व कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रूपकिशोर शास्त्री के खिलाफ शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं मुख्य सतर्कता आयुक्त द्वारा कार्यवाही की गई थी।
 
डॉ. सत्यपाल सिंह के अनुसार इन तमाम जांचों में दोषी मानते हुए उन्हें उनके पद से मुक्त करने के आदेश मुझे प्राप्त हुए थे। इसी के चलते मैंने उचित कार्यवाही करते हुए कुलपति को उनके पद से हटाया। डॉ. सत्यपाल सिंह के अनुसार उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय की गुणवत्ता को NEEC द्वारा ग्रेड A से B कर दिया गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Elections : बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान से बवाल, बोले- सेना 10% लोगों के कंट्रोल में, BJP ने क्या कहा

Nepal में हिमस्खलन की घटनाओं में 2 स्थानीय गाइड समेत 9 पर्वतारोहियों की मौत

ICC ने पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगाया बैन, बुमराह और सूर्यकुमार पर भी लगा जुर्माना

Kalmegi तूफान बना फिलीपींस के लिए काल, अब बाढ़ का कहर, 26 की मौत, 1,50,000 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

भारत में Whatsapp वेब हुआ डाउन, कई यूजर्स को हुई समस्या

अगला लेख