ICU में भर्ती मुलायम सिंह यादव, PM मोदी ने अखिलेश यादव को फोन कर जाना हाल

Webdunia
सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (00:40 IST)
नई दिल्ली। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव की रविवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात कर उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, वे हर प्रकार की मदद के लिए मौजूद हैं।
<

आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।

वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 2, 2022 >
 मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया।इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर मुलायम की तबीयत के बारे में पूछा। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने यादव को आश्वासन दिया कि वह कोई भी संभव मदद और सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।
 
सिंह ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव जी से फ़ोन पर बात करके उनकी कुशलक्षेम जानी है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हों।
 
योगी ने जाना हालचाल : लखनऊ से प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
 
रविवार की देर रात जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता कर मुलायम सिंह यादव को उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने के लिए कहा।
 
सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सिंह के परिवार के सदस्य गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से वहां मौजूद हैं, जबकि पार्टी के अध्यक्ष व मुलायम के बेटे अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
 
अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है। सिंह का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मुलायम सिंह जी के खराब तबीयत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं।
 
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्वीट किया कि मुलायम सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। (भाषा Edited by Sudhir Sharma)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

क्या है ‘धर्मान्तरण’ का असली एजेंडा, कहीं सॉफ्ट कन्वर्शन तो कहीं सामुहिक धर्मपरिवर्तन, समझिए क्या है ‘धर्मसंकट’

केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

भारत में Tesla Car इतनी महंगी क्‍यों, एलन मस्क ने बताई वजह, भारत में खरीदें या अमेरिका से लाएं अपनी टेस्‍ला?

गेट आउट! सपा सांसद इकरा हसन ने कहा- सहारनपुर ADM ने की बदसलूकी, जांच के आदेश

इराक के मॉल में भीषण आग, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

अगला लेख