मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (10:24 IST)
Muradabad news : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा किसान मोर्चा नेता अनुज चौधरी की सरेआम गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। हत्या अभियुक्त खुलेआम हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है।
 
भाजपा के बड़े नेता से सम्पर्क साधे रहने वाले अनुज सिंह की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल अनुज को अस्पताल पहुंचाया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल ने सीसीटीवी को अपनी कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, जांच बिन्दु में आपसी रंजिश को भी रखा गया है। 
 
थाना पाकबड़ा क्षेत्र के दिल्ली रोड पर बने अपार्टमेंट पार्शवनाथ प्रतिभा में भाजपा नेता अनुज सिंह रहतेथे, घटना के समय वह पार्क में घूमने के लिए भाई के साथ निकले थे। पार्क के निकट पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार हमलावरों ने मौका मिलते ही अनुज पर कई गोलियां दाग दी और फरार हो गए।
 
इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि पीछे से बाइक पर आए 3 हमलवारों में से 2 बदमाशों ने उन पर फायर किए , वह पहली गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े।
 
भाजपा नेता का छोटा भाई पुनीत अनुज को गोली लगने के बाद उठाने की कोशिश करता है, गोली चलाने वाले जैसे ही दूसरा फायर खोलते है वह हट जाता है। हमलावर कई फायर करते हैं, ताकि वह जिंदा ना बच सके। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
 
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें गोलियों की आवाज सुनी तो ऐसा लगा कि बच्चे पटाखे चला रहे है। लेकिन कुछ सेकेंड में चींखपुकार सुनाई दी, इस निर्मम हत्या से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
 
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से 2021 में भाजपा नेता अनुज ने असमोली ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह 10 वोट से चुनाव हार गए। असमोली से जीती महिला ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत से अनुज की काफी कहासुनी हुई।
 
माना जा रहा है कि हारे हुए अनुज मौजूदा महिला ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे थे, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले ही संतोष ने न्यायालय की शरण ले ली। जिसके चलते अनुज और ब्लॉक प्रमुख के बेटज अनिकेत में तनाव बढ़ गया था।
 
अनुज का क्षेत्र में काफी दबदबा रहा है और वह यूपी के कई कद्दावर नेताओं से सीधे संबंध रखते थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के पति प्रभाकर, बेटा अनिकेत और उनके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 150 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख