बागपत में भाजपा नेता की गला दबाकर हत्या, हत्यारों ने घर से स्कार्पियो गाड़ी भी उड़ायी

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (11:04 IST)
बागपत। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं भाजपा नेता का आज सुबह उनके आवास पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आत्माराम प्रिसिंपल पद से रिटायर्ड हुए थे और बिजरौल रोड के मधुबन कॉलोनी में  अकेले रह रहे थे। मृतक नेता के गले पर तौलिया लिपटा हुआ था, जिसे देखकर हत्या की संभावना से जताई जा रही थी, जो पुलिस जांच में सही साबित हुई है।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक नेता के आवास पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी है और वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो मर्डर मिस्ट्री साफ हो गई है।
 
भाजपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आत्माराम तोमर की दो बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की है। 
पुलिस को ये दोनों बदमाश सीसीटीवी में भाजपा नेता के घर जाते हुए नजर आयें है और 45 मिनट के अंदर कत्ल और स्कार्पियो कार लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम बीती शाम दिया गया है, और गमछे से गला दबाकर हत्या भाजपा नेता की हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
भाजपा नेता डॉ आत्माराम तोमर से भाजपा के टिकट पर छपरौली से विधानसभा चुनाव लड़ा था, सक्रिय राजनीति के साथ ही वह जनता वैदिक इंटर कालिज बड़ौत के प्रधानाचार्य भी रह चुके थे। 1997 में डॉ आत्माराम तोमर गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भी रहे थे।
 
घटना की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी भाजपा नेता के घर पहुंच गये। जांच में जुटी जानकारी के मुताबिक डॉ आत्मा राम तोमर की स्कोर्पियो गाड़ी भी घर से गायब है, जिसे देखकर लगता है कि बदमाशों ने उनकी हत्या की है और स्कार्पियो गाड़ी ले गए। बदमाशों ने गुरुवार रात्रि में गला दबाकर इस घटना को अंजाम दिया है।
 
जैसे ही शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता की मौत की सूचना बागपत जिले में फ्लैश हुई, वैसे भाजपा नेताओं और गणमान्य व्यक्ति का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया है।
 
भाजपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आत्माराम तोमर के घर पुलिस एसपी, एएसपी सहित डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए।
 
पुलिस जांच में घर से आत्माराम की स्कार्पियो कार गायब मिली है और उनके गले में तौलिया लिपटा हुआ मिला, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी गला घोंट कर हत्या की गई है। 
 
मधुबन कालोनी के लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की है और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गये है। सीसीटीवी में घटना को अंजाम देने वाले दो बाइक सवार बदमाश कैद हो गए।
 
घटना के बाद डॉ आत्मा राम का बेटा प्रताप भी मौके पर पहुंच गया, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी में कैद दोनों बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

अगला लेख