कानपुर में सपा नेता की सनसनीखेज हत्या, गोली से पंचर की कार, बाहर निकला तो ले ली जान...

Webdunia
शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (08:10 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के बाद एक और दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। कानपुर के बर्रा सफारी से आए लोगों ने शुक्रवार को सरेआम एक सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी कार समेत फरार हो गया।
 
बताया जा रहा है कि सफेद रंग की सफारी से आए आरोपी ने फायरिंग कर हर्ष की कार का अगला पहिया पंचर कर दिया। इसके बाद 2 फायर उसकी कार पर किए। जैसे ही वह कार से बाहर निकला उस पर गोलियां चलाई गई। हर्ष को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
 
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इलाके में तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान नहीं अब चीन है भारत की सबसे बड़ी चुनौती, क्यों बदलनी होगी रणनीति?

सतना में मिला देश का सबसे गरीब, सालाना आय 3 रुपए, प्रशासन ने जारी किया सर्टिफिकेट

हरिद्वार में भगदड़ में गई 6 लोगों की जान, हादसे का जिम्मेदार कौन?

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

क्यों लड़ रहे हैं थाईलैंड और कंबोडिया, वजह जानकर चौंक जाएंगे भारतीय, अब तक 32 की मौत

अगला लेख