हिजाब विवाद : RSS की मुस्लिम शाखा ने बुर्का पहनी लड़की का किया समर्थन

Webdunia
गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (19:45 IST)
अयोध्या (यूपी)। कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर उपजे विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने बुर्का पहनी उस लड़की का समर्थन किया है जिसे कर्नाटक के एक कॉलेज में 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए युवकों ने घेरने का प्रयास किया था। एमआरएम का कहना है कि पर्दा भारतीय परंपरा का हिस्सा है।

ALSO READ: कर्नाटक हिजाब विवाद: क्या कहता है संविधान और क्या हैं इससे जुड़े अहम सवाल
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बुर्का पहनी बीबी मुस्कान खान नाम की छात्रा भगवा स्कार्फ पहने युवाओं द्वारा उसे परेशान करने के दौरान उनका विरोध करती नजर आ रही है। एमआरएम के प्रांत संचालक (अवध) अनिल सिंह ने कहा कि वह (खान) हमारे समुदाय की बेटी और बहन है, हम इस संकट के समय में उसके साथ खड़े हैं।
 
एक बयान में सिंह ने कहा कि हिन्दू संस्कृति महिलाओं का सम्मान करना सिखाती है। 'जय श्रीराम' का नारा लगाकर लड़की को आतंकित करने वाले गलत थे। बयान में कहा गया कि देश का संविधान लड़की को हिजाब पहनने का अधिकार देता है। इसमें कहा गया कि अगर लड़की ने अपने शैक्षणिक संस्थान के ड्रेस कोड का उल्लंघन किया, केवल तभी उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
सिंह ने कहा कि युवकों के समूह द्वारा 'जय श्रीराम' का नारा लगाकर लड़की को परेशान किया जाना अस्वीकार्य है और ऐसी गतिविधियां हिन्दुत्व के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सर संघचालक का कहना है कि मुस्लिम हमारे भाई हैं और दोनों समुदायों का डीएनए एक समान है इसलिए मैं हिन्दू समुदाय के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मुस्लिमों को अपने भाई-बहन की तरह स्वीकार करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख