अतुल सुभाष सुसाइड केस, गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंची निकिता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (12:00 IST)
Atul Subhash sucide case : AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया ने हाईकोर्ट की शरण ली। निकिता के भाई और चाचा ने भी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है। इस मामले में मंगलवार या बुधवार को सुनवाई हो सकती है।
 
अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का एक नोट छोड़ा है। इसमें उसने अपनी अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 24 पेज का लेटर और 1.20 घंटे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पूरी उत्पीड़न की कहानी सुनाई है।
 
अतुल सुभाष का शव बेंगलुरु के मंजूनाथ लेआउट में उनके फ्लैट से बरामद हुआ। पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा तो मृत शरीर फंदे पर लटका मिला। कमरे में ‘जस्टिस इज ड्यू’ लिखी एक तख्ती मिली। अतुल के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
 
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अतुल सुभाष की सास ने कहा था कि मेरी बेटी निकिता किसी को आत्महत्या के लिए नहीं बोल सकती। अतुल ने अपना फ्रस्ट्रेशन हम पर निकाला है। 
 
इस बीच बेंगलुरु पुलिस की एक टीम भी शुक्रवार को मामले की जांच के लिए उत्तरप्रदेश के जौनपुर पहुंची थी। पुलिस ने निकिता के घर नोटिस लगाकर उन्हें 3 दिन में पूछताछ के लिए बुलाया है। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख