Dharma Sangrah

अतुल सुभाष सुसाइड केस की जांच तेज, निकिता सिंघानिया के घर चिपकाया नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (14:53 IST)
Atul Subhash sucide case : इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चल रही जांच के सिलसिले में, बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया (Nikita singhania) के घर पर एक नोटिस चिपकाया। निकिता को 3 दिन के भीतर पुलिस के समझ पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। ALSO READ: इंजीनियर अतुल सुभाष की दर्दनाक कहानी, भाई ने कहा- लोग शादी करने से डरेंगे
 
सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे खोवा मंडी रिजवी खान मोहल्ला में निकिता के घर पहुंची और नोटिस चिपकाया।
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि निकिता सिंघानिया अपने पति अतुल सुभाष की मौत के आसपास की परिस्थितियों के बारे में पूछताछ के लिए तीन दिनों के भीतर बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस थाने में जांच अधिकारी के सामने पेश हों।
 
नोटिस केवल निकिता को संबोधित है। उसमें उनकी मां निशा सिंघानिया, चाचा सुशील सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया सहित अन्य आरोपी परिवार के सदस्यों का उल्लेख नहीं किया गया था। इन लोगों का नाम प्राथमिकी में है।
 
नोटिस चिपकाने के समय घर का मुख्य द्वार बंद था और परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। नोटिस पर जो पता दर्ज था, वह निकिता का घर था। ALSO READ: Marriage : 3 करोड़ की डिमांड, 1.20 घंटे का वीडियो और 24 पेज का लेटर, 34 साल के AI इंजीनियर का सुसाइड, हिलाकर रख देगी दर्दनाक कहानी
 
बेंगलूरू पुलिस की टीम गुरुवार देर शाम जौनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा से मुलाकात के बाद टीम आगे की कार्रवाई के लिए शहर के थाने पहुंची। नोटिस के बाद टीम ने जौनपुर के सिविल कोर्ट का दौरा कर निकिता द्वारा पहले दर्ज कराए गए मामलों की जानकारी जुटाने की योजना बनाई।
 
34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Weather Update : अब जमकर चमकेगी ठंड, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

अब्दुल्ला आजम को अब 2 पासपोर्ट मामले में सजा, 50 हजार का जुर्माना

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

Cloudflare Down: महीने भी दूसरी दूसरी बार इंटरनेट डाउन, कई ऐप्स चलाने में आई परेशानियां

अगला लेख