Biodata Maker

अपर जिलाधिकारी की नई पहल, अब हर मंगलवार को होगा कलेक्टोरेट कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण

अवनीश कुमार
मंगलवार, 14 जून 2022 (19:02 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात में सरकारी कर्मचारियों की हर एक समस्या का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी नेहा जैन ने एक नई पहल की शुरुआत की। इस पहल के तहत कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा और कर्मचारी अपनी समस्या व अपनी बातों को जिलाधिकारी तक पहुंचा सकेंगे।
 
इसी के चलते मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में 'कलेक्टोरेट कर्मचारी समाधान दिवस' का पहली बार आयोजन किया गया और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गरिमा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभागार कक्ष में कलेक्टोरेट कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं और जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण का भरोसा भी दिया गया।

 
छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर पहुंचे कर्मचारी : 'कलेक्टोरेट कर्मचारी समाधान दिवस' के मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह से कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में शुद्ध पेयजल व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं बताईं और वहीं कलेक्टोरेट के 1 दर्जन से अधिक वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक बने लिपिक को 2 माह बीतने के बावजूद उनको पदोन्नत संबंधी पटलों की जिम्मेदारी नहीं दी गई।
 
बैठक में कर्मचारियों के स्थानांतरण मामले में जिन लोगों की समस्या हो तो समस्या सहित प्रार्थना पत्र भी मांगे गए। यही नहीं, शासनादेश के क्रम में काफी समय से एक ही पटल पर तैनात कर्मचारियों को स्थानांतरित करने जीपीएफ, सर्विस बुक को कम्प्लीट करने आदि के मामले में वार्ता की गई।

यही नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में पिछले 3 वर्षों से चल रही पदोन्नत प्रक्रिया को लेकर कर्मचारियों ने अपनी बात रखी जिसमें नए सिरे से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लिपिक संवर्ग में पदोन्नति के मामले में टीम बनाकर प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए गए।
 
क्या बोले अधिकारी? : अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए एक पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को 'कर्मचारी समाधान दिवस' आयोजित किया जाएगा। इसमें कर्मचारी अपनी समस्याएं रख सकेंगे और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दुनिया के देशों में परमाणु हथियारों की होड़, ट्रंप ने कहा- फिर शुरू करेंगे परीक्षण, क्या पाकिस्तान बना रहा है टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स

e-Aadhaar App : आधार में एड्रेस, जन्म तारीख या मोबाइल नंबर में करेक्शन को कैसे बना देगा आसान, समझिए

राजस्थान में दूसरा बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 14 लोगों की मौत, 40 घायल

तेलंगाना बस-ट्रक हादसा, जो बच गए उन मुसाफिरों ने बताई मौत की खौफनाक दास्‍तां, सुनकर फट जाएगा कलेजा

क्या यूक्रेन को मिलेगी अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल? क्या है राष्ट्रपति ट्रंप का रुख

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में 241 सीटों पर आज थमेगा प्रचार का शोर, कौन कहां करेगा प्रचार?

ललन सिंह ने गरीबों पर कह दी ऐसी बात, वायरल वीडियो पर मचा बवाल, चुनाव आयोग पर भी उठे सवाल

Weather Update : उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, क्या होगा इसका असर?

थरूर ने बढ़ाई महागठबंधन की मुश्किल, वंशवाद को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या

अगला लेख