राजभर का हुआ भाजपा से मोहभंग, कहा- गठबंधन करना बड़ी भूल थी

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (17:11 IST)
बलिया (उप्र)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तुलना नाग से करते हुए कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन करना उनकी बड़ी भूल थी। सुभासपा ने उत्तरप्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और चार सीटों पर उसे जीत मिली थी। ओमप्रकाश राजभर को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया लेकिन मतभेदों के चलते दोनों दलों का गठबंधन टूट गया।

ALSO READ: उत्तरप्रदेश सरकार राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं, योगी ने दिए संकेत
 
शुक्रवार को बलिया जिले के रसड़ा में पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि भाजपा से गठबंधन करना उबड़ी भूल थी और अब इसका पछतावा हो रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गठबंधन को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 8 माह से उनकी अथवा भागीदारी संकल्‍प मोर्चा के किसी नेता की किसी सपा नेता से गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नही हुई है। भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में ओमप्रकाश राजभर और असदुद्दीन ओवैसी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।
 
राजभर ने कहा कि भाजपा का हश्र नाग देवता की तरह ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि जनता ने अच्छे दिन के मोह में चुनाव में भाजपा का सहयोग व समर्थन किया, लेकिन महंगाई व भ्रष्टाचार के जरिए भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने आमजन को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि नागपंचमी पर आम लोग सुबह नाग देवता की पूजा करते हैं और इसके बाद पूजा करने वाले लोग ही नाग के दिखाई देने पर लाठी लेकर नाग पर टूट पड़ते हैं। उसी तरह मंहगाई व गलत नीतियों से त्रस्त जनता भी अब भाजपा को खदेड़ने के लिए तैयार है।
 
राजभर ने बताया कि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी 5 अप्रैल को मैनपुरी में भागीदारी संकल्‍प मोर्चा की एक रैली को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि बलरामपुर के बाद मोर्चा की यह दूसरी रैली है और इसके बाद गोरखपुर व आजमगढ़ में रैलियां होंगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर ताकत दिखाने के लिए यह रैली हो रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कौन थे रजाकार, कैसे सरदार पटेल ने भैरनपल्ली नरसंहार के बाद Operation polo से किया हैदराबाद को भारत में शामिल?

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

प्रवेश द्वार पर बम है, जयपुर हवाई अड्‍डे को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में देशी Spider Man और उसकी Girlfriend का पुलिस ने काटा चालान, बाइक पर झाड़ रहा था होशियारी

बहू को हुआ सास से प्‍यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान

UP के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है कांग्रेस

धनंजय सिंह को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

कांग्रेस का दावा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दिखा भाजपा का पाखंड

अगला लेख