बीमारी ठीक करने के नाम पर की डेढ़ करोड़ की ठगी, तांत्रिक सहित 4 गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (15:46 IST)
नोएडा (यूपी)। हृदय की बीमारी से ग्रस्त एक व्यक्ति को तंत्र-मंत्र के जरिए ठीक करने का दावा कर 4 लोगों ने उसे बंधक बना लिया तथा उससे 1.50 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने इस घटना में शामिल इन चारों को गिरफ्तार कर बंधक व्यक्ति को मुक्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि विदेश में रह रही किरण शर्मा ने नोएडा पुलिस से शिकायत की कि एनआरआई सिटी में रहने वाले उनके पति संजय शर्मा को कुछ लोगों ने बंधक बना रखा है।
 
उन्होंने बताया कि संजय शर्मा को पुलिस ने सकुशल मुक्त कराया और इस घटना को अंजाम देने वाले हिमांशु, मोना, फैजान तथा विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फैजान तांत्रिक है। उनके अनुसार हिमांशु, मोना और विशाल ने संजय शर्मा को अपने विश्वास में लेकर उनसे कहा कि हृदय की उनकी बीमारी को तांत्रिक अपनी तंत्र-मंत्र विद्या से ठीक कर देगा।
 
पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने तंत्र-मंत्र विद्या से संजय शर्मा को ठीक करने के लिए अपने यहां बुलाया तथा उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों ने उनके खाते से करीब डेढ़ करोड़ रुपए अंतरित करवा लिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उस खाते पर भी रोक लगा रही है जिस खाते में रकम अंतरित करवाई गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More