Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी में किशोरी ने कुएं में कूदकर दी जान, छेड़खानी से थी परेशान

हमें फॉलो करें यूपी में किशोरी ने कुएं में कूदकर दी जान, छेड़खानी से थी परेशान
, बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (09:45 IST)
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रातपगढ़ जिले के बाघ राय क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान एक किशोरी ने घर के सामने बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाघ राय इलाके में पुवासी गांव में दबंगों की छेड़खानी से परेशान 17 वर्षीय लड़की मंगलवार को लगभग तीन बजे घर के सामने स्थित कुएं में कूद गई। हादसे में उसकी मृत्यु हो गई।
 
इस मामले में लड़की के पिता ने इस मामले में गांव के ही डब्बू सिंह , गुडडू सिंह व मुन्नू तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
लड़की के पिता के अनुसार, करीब छह माह से आरोपी लड़की को परेशान कर रहे थे, घटना के दिन के एक दिन पहले भी रात में बदनियती से उसके घर में कूदा था। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी और उन लोगो ने मारपीट भी की थी, लेकिन लोकलाज व धमकी की डर से पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की।
 
घटना के समय परिजन घर में ही मौजूद थे, सूचना मिलने पर पुलिस ने शाम करीब पांच बजे शव कुएं से निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस नामजद आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
 
मृतका के परिजनों ने अपनी जान का खतरा बताया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid 19: कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए यूरोप ने उठाए कड़े कदम