Hanuman Chalisa

अतीक हत्याकांड मामले में भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (18:34 IST)
बरेली (यूपी)। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करके माहौल खराब करने का प्रयास करने के लिए सोमवार रात में इज्जतनगर पुलिस थाने में आरोपी फारुख (25) के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
 
बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि इसके बाद फारुख (25) को सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय दंड संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। फारुख के अलावा भोजीपुरा के कुछ लोगों ने भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की हैं। पुलिस लगातार इन लोगों को चिह्नित कर रही है।
 
एसपी (नगर) ने बताया कि आरोपी फारुख को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रयागराज में शनिवार देर रात 3 युवकों ने तब गोलीबारी करके अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी थी जब पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्‍पताल ले जा रही थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

LIVE: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

अगला लेख