पेट्रोल का पैसा मांगा, पेट्रोल पंप कर्मी को कार से कुचल डाला

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2022 (11:35 IST)
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात पेट्रोल भरवाने आए युवकों ने पैसा मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को कथित तौर पर कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने शनिवार बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा चौराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सुरेश यादव का एस एन फिलिंग स्टेशन नाम का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे चार युवक एक वैगन आर कार में सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए और कर्मचारी शेर सिंह (50 वर्ष) से 1,020 रुपए का पेट्रोल भरवाया।
 
नारायण के मुताबिक, कर्मचारी द्वारा पैसा मांगने पर युवक गाली-गलौज करते हुए कार लेकर भागने लगे। उन्होंने बताया कि युवकों ने कार के पीछे भागे कर्मचारी शेर सिंह को कथित तौर पर लेकर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शिकोहाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
नारायण के अनुसार, पुलिस ने फरार युवकों को कार सहित हिरासत में ले लिया और घटना के संबंध में उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE:मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर आज पहुंचेगा भारत, ट्रंप के फैसले से शेयर बाजार में उछाल

इंदौर में लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री तापमान, मध्यप्रदेश में रतलाम सबसे ज्यादा

कंगना रनौत ने कांग्रेस को कहा अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद, पीएम मोदी पर क्या बोलीं?

भारत में राजनीतिक दलों को कौन देता है चंदा

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखने की संभावना

अगला लेख