मेरठ के आज पीएम मोदी का मेगा शो, खेलप्रेमियों को देंगे 700 करोड़ की सौगात

Webdunia
रविवार, 2 जनवरी 2022 (08:21 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का दौरा करेंगे और वहां मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। यह खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना शहर के सलावा और कैली गांवों में 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा।

ALSO READ: UP Election 2022: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
पीएमओ ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी देश में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का कदम उनके इसी दृष्टिकोण के तहत उठाया जा रहा है।'

उत्तरप्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कू पर पोस्ट में कहा कि वे सुबह 10:35 बजे, माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
Koo App
सार्वजनिक कार्यक्रम 02 जनवरी 2022 कार्यक्रम 1 जनपद मेरठ माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का का शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे स्थान - मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, सलावा समय - 10:35 बजे, सुबह कार्यक्रम 2 जनपद कानपुर भाजपा की जन विश्वास यात्रा एवं जनसभा स्थान - पंडित उपवन, मरी कंपनी समय - 03:35 बजे, दोपहर - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 2 Jan 2022
इस खेल विश्वविद्यालय में सिंथेटिक हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी के मैदानों के साथ ही आधुनिक उपकरण और उच्च स्तरीय खेल संसाधन होंगे। साथ ही इसमें लॉन टेनिस कोर्ट, जिम, दौड़ के लिए सिंथेटिक स्टेडियम, स्वीमिंग पूल सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी।
 
विश्वविद्यालय में शूटिंग, स्क्वैश, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी सहित अन्य खेलों की भी सुविधाएं होंगी। इस विश्वविद्यालय में 540 पुरुष और 540 महिलाओं समेत 1080 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख