पोस्टर में दिखे पीएम नरेंद्र मोदी के 10 हाथ, बताया युग पुरुष और शिव भक्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (08:42 IST)
PM Modi Varansi visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वाराणसी दौरे पर हैं। वे यहां 6 घंटे रहेंगे और 5 राज्यों को 6611 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। मोदी के स्वागत में शिव नगरी पोस्टरों से पट गई। मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनके स्वागत के लिए 500 से अधिक होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें 10 हाथों वाला पोस्टर चर्चा का विषय बन गया।
 
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन सोनकर द्वारा लगाए गए एक होर्डिंग में मोदी को 10 हाथों के साथ दिखाया गया है, जिनमें से प्रत्येक हाथ ‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘जन धन योजना’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी अलग-अलग सरकारी योजनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। शहर के लंका, चितईपुर और सारनाथ इलाकों में लगाया गया यह होर्डिंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
 
सोनकर ने कहा कि यह होर्डिंग विकास और लोगों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया ने अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘युग पुरुष’ के रूप में स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी काशी से लगातार सांसद रहे हैं और काशी शिव की नगरी है। उन पर भगवान शिव का आशीर्वाद है।
 
सोनकर का मानना है कि देश की जनता और काशी निवासियों को मोदी जैसा प्रतिनिधि मिलने पर गर्व है और यह होर्डिंग उसी प्रेम एवं कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।
 
 
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाबतपुर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री जब हवाई अड्डे से बाहर आएंगे तो पिंडरा से विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करके और ढोल, डमरू एवं शंख बजाकर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

अगला लेख