बांदा जेल से कैदी फरार, 20 घंटे बाद जेल में ही मिला

Webdunia
मंगलवार, 8 जून 2021 (10:04 IST)
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जेल से फरार कैदी विजय आरख सोमवार की शाम सघन तलाशी अभियान के दौरान 20 घंटे बाद जेल के अंदर ही मिल गया। जेल अधिकारियों ने सोमवार सुबह इस सिलसिले में नगर कोतवाली में कैदी के फरार होने का मामला दर्ज करवाया था।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे से लापता कैदी विजय आरख (23) आज शाम करीब पांच बजे जेल अधिकारियों की सघन तलाशी अभियान के दौरान जेल की ही मुख्य दीवार की घास में छुपा हुआ मिला।
 
एएसपी ने बताया कि विचाराधीन कैदी अपनी बैरिक की दीवार फांदकर जेल की मुख्य दीवार तक पहुंच गया था, लेकिन उसे वहां से भागने का मौका नहीं मिला,लिहाजा वह घास में ही छुप गया था। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से सोमवार सुबह कैदी के जेल से फरार होने का मामला दर्ज करवाया गया था।
 
इसके पहले सोमवार सुबह चौहान ने बताया था कि गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव के रहने वाले विचाराधीन बंदी विजय आरख के बांदा जेल से रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे भाग जाने की सूचना मिली है। फरार बंदी विजय को डकैती और अन्य गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर छह फरवरी को जेल भेजा गया था।
 
गौरतलब है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी इसी जेल में कैद है। उसे जेल में रखे जाने की तिथि से जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, लेकिन कई चक्र की सुरक्षा तोड़कर बंदी के फरार होने की खबर से जेल व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख