योगी सरकार का ऐलान, यूपी में 10 नवंबर को छठ महापर्व पर अवकाश

Webdunia
मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (07:38 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सरकार ने  छठ को लेकर होने वाले आयोजनों, मेलों में कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सहित कार्तिक माह के मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता होती है। ऐसे में नदी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल सहित जनसुविधाओं के व्यवस्थित प्रबंध किए जाएं।
 
सीएम योगी ने इन पर्वों और मेलों के दृष्टिगत लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।
 
उल्लेखनीय है कि इस साल यह त्योहार 08 नवंबर, 2021 को नहाय खाय से शुरू हुआ और 11 नवंबर, 2021 को तड़के सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख