राजभर बोले, सीटों के बंटवारे पर 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' में कोई समस्या नहीं

Webdunia
सोमवार, 28 जून 2021 (14:54 IST)
बलिया (यूपी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' में सीट के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है।

ALSO READ: उत्तरप्रदेश में योगी सरकार में रविवार के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार...

उन्होंने कहा है कि वह असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 125 सीटें देने को तैयार हैं। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने रविवार को दावा किया कि 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' दस घटक दलों की बदौलत उत्तरप्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के बाद सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा में सीट के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने ओवैसी की एआईएमआईएम के 100 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे पर कहा कि सीट को लेकर उनकी ओवैसी से कोई बातचीत नही हुई है।

ALSO READ: भाजपा के पूर्व MLA का दावा, UP में कोरोना से हुईं 10 लाख मौतें
 
राजभर ने एक सवाल के जबाब में कहा कि उनके मोर्चा में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस अगर आना चाहें तो उनका स्वागत है। उन्होंने भाजपा से गठबंधन करने से इंकार करते हुए आरोप लगाया भाजपा दलित व पिछड़े वर्गों की दुश्मन है। भाजपा को केवल चुनाव के समय इस वर्ग की याद आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते है, ठीक उसके उल्टा करते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख